श्री: श्रीमते शठकोपाय नमः श्रीमते रामानुजाय नमः श्रीमद्वरवर मुनये नमः श्री वानाचल महामुनये नमः
अवतारिका (परिचय)
नायनार् के वचन हैं कि कर्म और कैङ्कर्य इस प्रकार इन अवस्थाओं के कारण हैं।
चूर्णिका – ३०
इवट्राले साधारणम् असाधारणम् ऎन्नुम्।
सरल व्याख्या
इन के द्वारा, भगवान के साधारण और असाधारण रूपों का वर्णन किया गया है।
व्याख्यानम् (टीका)
इस प्रकार, इन अवस्थाओं को धारण करने के कारण – अर्थात, अन्य देवताओं के अन्तर्यामी होना और (प्रत्यक्ष) अर्चावतार होना- इन उपाय के रूप में, सामान्य रूपों वाले भगवान (अर्थात् देवताओं) को लक्षित करने वाले कर्म को साधारण कहा जाता है और विशिष्ट रूपों वाले भगवान को लक्षित करने वाले कैङ्कर्य को असाधारण (विशेष) कहा जाता है।
अडियेन् अमिता रामानुज दासी।
आधार – https://granthams.koyil.org/2024/03/24/acharya-hrudhayam-30-english/
संगृहीत- https://granthams.koyil.org/
प्रमेय (लक्ष्य) – https://koyil.org
प्रमाण (शास्त्र) – https://granthams.koyil.org
प्रमाता (आचार्य) – https://acharyas.koyil.org
श्रीवैष्णव शिक्षा/बालकों का पोर्टल – https://pillai.koyil.org