श्री: श्रीमते शठकोपाय नमः श्रीमते रामानुजाय नमः श्रीमद्वरवर मुनये नमः श्री वानाचल महामुनये नमः
अवतारिका (परिचय)
“शास्त्र और तिरुमन्त्र, जो शास्त्र का सार है, क्या योग्य पात्र के या सभी के अनुसरण करने हेतु सुलभ है?” इस प्रश्न का उत्तर यहाँ दिया गया है।
चूर्णिका १८
तोल् पुरैये पोमदुक्कुप् पऴुदिला योग्यदै वेणुम्। मनमुडैयीर् ऎङ्गिऱ श्रद्धैये अमैन्द मर्मस्पर्शिक्कु नानुम् नमरुम् ऎन्नुम्बडि सर्वरुम् अधिकारिगळ्।
सरल व्याख्या
शास्त्र जो कि शरीर के बाह्य स्वरूप पर केंद्रित है, उसके लिए पूर्ण योग्य होना चाहिए। जबकि तिरुमन्त्र, जो आन्तरिक आत्मा स्पर्श करता है और केवल सत्कामना की अपेक्षा रखता है, उसके लिए प्रत्येक व्यक्ति योग्य है।
व्याख्यानम् (टीका)
अर्थात् – जबकि शास्त्र विशिष्ट विषय (आत्मा और शरीर एक साथ) पर केंद्रित है, इसलिए इसका लक्ष्य आत्मा के आन्तरिक वास्तविक स्वरूप के अतिरिक्त बाह्य शरीर है, अतः तिरुमालै ४२ “पऴुदिला ऒऴुगल् आट्रु” (निर्दोष, ब्रह्मा से आरंभ होकर स्वयं तक की लम्बी वंशावली में) लंबी पारिवारिक वंशावली और आचरण में, व्यक्ति को अकलंकित रहने का गुण होना चाहिए।
परन्तु ,तिरुमन्त्र के लिए, जो शास्त्र का सार है, जैसे कि तिरुवाय्मोऴि १०.५.१ में वर्णित है “कण्णन् कऴल् इणै नण्णुम् मनम् उडैयीर्” (हे सर्वजन जो हृदय से दिव्य चरण कमलों तक पहुँचना चाहते हैं, जो भक्तों के लिए सुलभ हैं, वे कृष्ण जो सभी के लिए सुलभ हैं।) और श्रीपाञ्चरात्र “श्रद्धैवै कारणम् पुंसाम् अष्टाक्षर परिग्रहे” (जीव को केवल अष्टाक्षर अनुसंधान सीखने की प्रबल इच्छा होनी चाहिए) जैसे कि पेरियाऴ्वार् तिरुमोऴि ६.१०.६ “नानुम् सॊन्नेन् नमरुम् उरैमिन् नमो नारायणमे” (मैंने भी कहा है; और मेरे जन भी नारायण मंत्र का जाप कर सकते हैं) योग्य और अयोग्य में बिना किसी भेद के प्रत्येक इसका अनुसंधान कर सकता है।
इसके साथ ही, शास्त्र और तिरुमन्त्र द्वारा क्रमशः योग्यता की अपेक्षा और उपेक्षा का करण सहित स्पष्टीकरण किया गया है।
अडियेन् अमिता रामानुजदासी
आधार: https://granthams.koyil.org/2024/03/12/acharya-hrudhayam-18-english/
संगृहीत- https://granthams.koyil.org/
प्रमेय (लक्ष्य) – https://koyil.org
प्रमाण (शास्त्र) – https://granthams.koyil.org
प्रमाता (आचार्य) – https://acharyas.koyil.org
श्रीवैष्णव शिक्षा/बालकों का पोर्टल – https://pillai.koyil.org