श्रीवचन भूषण – सूत्रं १६१

श्री: श्रीमते शठकोपाय नमः श्रीमते रामानुजाय नमः श्रीमद्वरवरमुनये नमः श्री वानाचल महामुनये नम:

पूरी श्रृंखला

<< पूर्व

अवतारिका

जब पूछा गया कि “शेषत्व (सेवा) जो आत्मा के लिए एक आभूषण है और शेषि (भगवान) द्वारा वांछित है, वह आनंद में बाधा कैसे बन जाता है?” तो श्री पिळ्ळै लोकाचार्य स्वामीजी ने कृपापूर्वक व्याख्या की।

सूत्रं – १६१

अऴगुक्किट्ट सट्टै अणैक्कैक्कु विरोधियामापोले

सरल अनुवाद

यह एक स्त्री की ऊपरी वस्त्र के समान है जो यद्यपि सुंदरता बढ़ाने के लिए धारण किया जाता था, परंतु आलिंगन के समय यह एक बाधा बन जाता है।

व्याख्या

अऴगु…

अर्थात्, यद्यपि स्त्री द्वारा अपनी सुंदरता बढ़ाने के लिए पहना जाने वाला ऊपरी वस्त्र उसके पति के लिए आनंददायक और उसके लिए आभूषण बना रहेगा, किंतु पति के साथ अंतरंग क्षणों में यह उनके आलिंगन में बाधा बन जाता है; इसी प्रकार, यह शेषत्व भी [भगवान और आत्मा के मध्य] आनंद में बाधा बनेगा।

अडियेन् केशव रामानुज दास

आधार: https://granthams.koyil.org/2021/07/15/srivachana-bhushanam-suthram-161-english/

संगृहीत- https://granthams.koyil.org/

प्रमेय (लक्ष्य) – https://koyil.org
प्रमाण (शास्त्र) – https://granthams.koyil.org
प्रमाता (आचार्य) – https://acharyas.koyil.org
श्रीवैष्णव शिक्षा/बालकों का पोर्टल – http://pillai.koyil.org

Leave a Comment