श्री: श्रीमते शठकोपाय नमः श्रीमते रामानुजाय नमः श्रीमद्वरवरमुनये नमः श्री वानाचल महामुनये नम:
अवतारिका
जब यह पूछा गया कि “जन्म-जनित दोषों से मुक्त होने और महान भक्तों के सम्पर्क में आने पर क्या वह भी महान बन जाएगा?” तो श्रीपिळ्ळै लोकाचार्य स्वामीजी ने कृपापूर्वक इसका उत्तर दिया।
सूत्रं – २२१
वेदगप् पॊन् पोलॆ इवर्गळोट्टै संबन्धम् ।
सरल अनुवाद
इन महान भक्तों का संग पारस-पत्थर के स्पर्श जैसा है।
व्याख्या
वेदगप् पॊन् …
श्रीपिळ्ळै लोकाचार्य स्वामीजी संस्कृत शब्द वेदकम् (वेदनम् – जो बदलता है) को तमिऴ् में वेदगम् शब्द से दर्शा रहे हैं।
वेदगप् पॊन्
जिस प्रकार रसायन बनानेवाले के पास जो सुनहरी टिकिया (पारस पत्थर) के स्पर्श मात्र से लोहा सोना बन जाता है — क्योंकि वह कई रासायनिक संयोजनों से बनी हुई टिकिया है। जैसे वह अपने स्पर्श मात्र से लोहे को सोना बना देती है, उसी प्रकार, जन्म से ही स्वभावतः विनम्र और गुणवान भक्तों के सम्पर्क में आने से, नीच (तथाकथित उच्च) कुल का दोष मिट जाता है और वह व्यक्ति भी श्रेष्ठ बन जाता है।
अडियेन् केशव रामानुज दास
आधार – https://granthams.koyil.org/2021/09/16/srivachana-bhushanam-suthram-221-english/
संगृहीत- https://granthams.koyil.org/
प्रमेय (लक्ष्य) – https://koyil.org
प्रमाण (शास्त्र) – https://granthams.koyil.org
प्रमाता (आचार्य) – https://acharyas.koyil.org
श्रीवैष्णव शिक्षा/बालकों का पोर्टल – https://pillai.koyil.org