श्रीवचन भूषण – सूत्रं १८४

श्री: श्रीमते शठकोपाय नमः श्रीमते रामानुजाय नमः श्रीमद्वरवरमुनये नमः श्री वानाचल महामुनये नम:

पूरी श्रृंखला

<< पूर्व

अवतारिका

श्री पिळ्ळै लोकाचार्य स्वामीजी कृपापूर्वक समझाते हैं कि इन सांसारिक सुखों के प्रति आसक्ति रखना, जो विनाशकारी हैं और उनमें आनंद की अन्वेषण करना, विपरीत ज्ञान (किसी सत्ता के स्वरूप को गलत समझना) का परिणाम है, जिसका उदाहरण शास्त्रों में व्यापक रूप से उद्धृत किया जाता है।

सूत्रं – १८४

अग्नि ज्वालैयै विळुन्गि विदाय्‌ केड निनैक्कुमापोलेयुम्‌, आडुगिर पांबिन्‌ निळलिले ओदुन्ग निनैक्कुमाप पोलेयुम्‌, विषय प्रवणनाय्‌ सुकिक्क निनैक्कै.

सरल अनुवाद

सांसारिक सुखों का आनंद लेने का प्रयास करना और उनसे आसक्त रहना तृष्णा तृप्त के लिए आग का गोला निगलने या नाचते हुए क्रोधित सर्प (जिसके फन विस्तारित हो) की छाया में आराम करने की कोशिश करने के समान है।

व्याख्या

अग्नि ज्वालैयै …

अर्थात्, जैसा कि “आस्वाद्य दनज्वालाम्‌ उदन्याशमनम्‌ तथा । तथा विषय संसर्गात्‌ सुकचिन्ता शरीरिणः||”  (सांसारिक सुखों से आनंद प्राप्त करने का प्रयास करनेवाली आत्मा उस व्यक्ति के समान है जो अग्नि के गोले को निगलकर अपनी तृष्णा तृप्त का प्रयास करता है) और “विषयाणान्तु संसर्गात्‌ योबिभर्ति सुकम्‌ नरः । न्रुत्यत: पणिन: छायाम्‌ विश्रमायाश्रेयथ स: ||” (सांसारिक सुखों के माध्यम से आनंद प्राप्त करने का प्रयास करनेवाला व्यक्ति उस सर्प की छाया में विश्राम करने के समान है जो फन विस्तारितकर नाच रहा है) – विपरीत ज्ञान के कारण जल की अन्वेषण  करनेवाला व्यक्ति अपनी तृष्णा तृप्त के लिए आग के गोले को निगलने का विचार कर रहा है; सूर्य की किरणों से अत्यधिक गर्मी से व्याकुल व्यक्ति उस ताप को दूर करने के लिए, विस्तारित फन वाला क्रोधित सर्प की छाया में विश्राम करने की सोचता है, आने वाले खतरे को समझे बिना, केवल छाया के लोभ में। इसी प्रकार, व्यक्ति सांसारिक सुखों को जो हानिकारक हैं सुखदायक समझकर उनका आनंद लेता है।

अडियेन् केशव रामानुज दास

आधार – https://granthams.koyil.org/2021/08/07/srivachana-bhushanam-suthram-184-english/

संगृहीत- https://granthams.koyil.org/

प्रमेय (लक्ष्य) – https://koyil.org
प्रमाण (शास्त्र) – https://granthams.koyil.org
प्रमाता (आचार्य) – https://acharyas.koyil.org
श्रीवैष्णव शिक्षा/बालकों का पोर्टल – http://pillai.koyil.org

Leave a Comment