श्री: श्रीमते शठकोपाय नमः श्रीमते रामानुजाय नमः श्रीमद्वरवरमुनये नमः श्री वानाचल महामुनये नम:
अवतारिका
जब पूछा गया, “तो क्या परातंत्र्यम् अच्छा है?” तो श्री पिळ्ळै लोकाचार्य स्वामीजी ने दयापूर्वक उत्तर दिया।
सूत्रं – १६३
पुण्यम्पोले पारतन्त्र्यमुम् परानुभवत्तुक्कु विलक्कु।
रल अनुवाद
जिस प्रकार पुण्य (शेषत्व – दासता) से विमुख होना चाहिए, उसी प्रकार भगवान की प्रसन्नता के लिए उनपर पूर्ण निर्भरता से भी बचना चाहिए।
व्याख्या
पुण्यम्पोले …
पुण्यम्
शेषत्व को पहले [सूत्रं १६० में] एक सद्गुण के रूप में पहचाना गया था; जैसा कि पहले बताया गया है, स्वयं को नीचा समझना ही भगवान से दूर होने का कारण बनेगा और इसलिए भगवान के आनंद में बाधा उत्पन्न करेगा; इसी प्रकार, आनंद के काल में, केवल पारतन्त्र्य के कारण, उनके प्रति अनुकूल प्रतिक्रिया करने के अतिरिक्त, यदि कोई अचित (पदार्थ) की भाँति बिना किसी प्रतिक्रिया के रहता है, तो यह भी ईश्वर के लिए बाधा उत्पन्न करेगा जो अपने आनंद के लिए सकारात्मक प्रतिक्रिया की अपेक्षा करते हैं।
वैकल्पिक व्याख्या ।
पुण्यम्
सत् कर्मम् – पुण्य कर्म। यद्यपि यह पाप (दुष्कर्म) से भिन्न है तो भी यह भगवान की प्राप्ति में बाधक है [क्योंकि पाप और पुण्य दोनों ही व्यक्ति को इस संसार में बंधे रखते हैं]। इसी प्रकार, शेषत्वम् से भी अधिक जो भगवान से विमुख कर देता है वह पारतंत्र्यम्, जो अचित के समान बिना किसी प्रतिक्रिया के रहने के कारण चेतन को भगवान के प्रति सकारात्मक प्रतिक्रिया देने से रोकता है, भगवान के आनंद में बाधक माना जाता है।
इस प्रकार, यह कहा जाता है कि अनन्य शेषत्वम् और अनन्य पारतंत्र्यम् अपने-अपने रूप से भगवान के आनंद में बाधक बने रहेंगे। यह कहा जाता है कि पारतंत्र्यम् [भगवान की इच्छानुसार पूर्ण निर्भरता से रहना] के साथ शेषत्वम् वांछनीय है ।
अडियेन् केशव रामानुज दास
आधार – https://granthams.koyil.org/2021/07/17/srivachana-bhushanam-suthram-163-english/
संगृहीत- https://granthams.koyil.org/
प्रमेय (लक्ष्य) – https://koyil.org
प्रमाण (शास्त्र) – https://granthams.koyil.org
प्रमाता (आचार्य) – https://acharyas.koyil.org
श्रीवैष्णव शिक्षा/बालकों का पोर्टल – http://pillai.koyil.org