श्रीवचनभूषण – सूत्रं १९७

श्री: श्रीमते शठकोपाय नमः श्रीमते रामानुजाय नमः श्रीमद्वरवरमुनये नमः श्री वानाचल महामुनये नम:

पूरी श्रृंखला

<< पूर्व

अवतारिका

जब ‘अर्चावतार’ (भगवान के मूर्ति-रूप) को उस सामग्री के आधार पर आंकने की क्रूरता के बारे में पूछा गया जिससे वह बनी है, तो श्रीपिळ्ळै लोकाचार्य स्वामीजी ने दयापूर्वक इसकी व्याख्या किये।

सूत्रं – १९७

अत्तै मातृयोनि परीक्षैयोडु ऒक्कुम्‌ ऎन्ऱु शास्त्रम्‌ सॊल्लुम्‌.

सरल अनुवाद

शास्त्रों के अनुसार, यह अपनी माँ के जननांग का विश्लेषण करने के समान है।

व्याख्या

अत्तै …

“अर्चावतारोपादान वैष्णवोत्पत्ति चिन्तनम्‌ । मात्रुयोनि परीक्षायास्‌ तुल्यमाहुर्‌ मनीषिण: ||”  में कहा गया है कि अर्चा-विग्रह (मूर्ति) के मूल पदार्थ का विश्लेषण करना और किसी वैष्णव के जन्म के आधार पर उसे परखना, विद्वानों के मत से अपनी माँ के प्रजनन अंग का विश्लेषण करने के समान है। यद्यपि शास्त्र इन दोनों ही बातों को अपनी माँ के प्रजनन अंग का विश्लेषण करने के समान बताते हैं, किंतु यह मुख्य रूप से माँ के प्रजनन अंग के बारे में सोचने का एक उदाहरण है; इससे यह संकेत मिलता है कि श्रीपिळ्ळै लोकाचार्य स्वामीजी के अनुसार, किसी वैष्णव के जन्म का विश्लेषण करना कहीं अधिक क्रूर काम है।

मातृ योनि परीक्षै …

दूसरी महिलाओं के जननांगों की सुंदरता और कुरूपता का पहले विश्लेषण कर लेने के कारण, अपनी माँ के जननांग का भी उसी तरह विश्लेषण करना।

अत्तोडु ओक्कुम्‌

अर्थात्, माँ के जननांग का विश्लेषण करने पर उतना ही पाप लगता है, जितना भगवान के स्वरूप का विश्लेषण करने पर लगता है।

अडियेन् केशव रामानुज दास

आधार – https://granthams.koyil.org/2021/08/20/srivachana-bhushanam-suthram-197-english/

संगृहीत- https://granthams.koyil.org/

प्रमेय (लक्ष्य) – https://koyil.org
प्रमाण (शास्त्र) – https://granthams.koyil.org
प्रमाता (आचार्य) – https://acharyas.koyil.org
श्रीवैष्णव शिक्षा/बालकों का पोर्टल – http://pillai.koyil.org

Leave a Comment