श्री: श्रीमते शठकोपाय नमः श्रीमते रामानुजाय नमः श्रीमद्वरवरमुनये नमः श्री वानाचल महामुनये नम:
अवतारिका
इस प्रकार, अब तक जन्म के आधार पर हीनता और श्रेष्ठता निर्धारित किया गया; अब आगे श्रीपिळ्ळै लोकाचार्य स्वामीजी दयापूर्वक यह समझा रहे हैं कि हीन जन्म के कारण आई कमी को कैसे दूर किया जा सकता है।
सूत्रं – २१८
निकृष्ट जन्मत्ताल् वन्द दोषम् शमिप्पदु विलक्षण सम्बन्धत्ताले।
सरल अनुवाद
हीन जन्म के कारण उत्पन्न दोष विशिष्ट व्यक्तियों (भागवतों) के साथ सम्बन्ध से दूर हो जाता है।
व्याख्या
निकृष्ट …
अर्थात — नीच कुल में जन्म लेने से उत्पन्न होने वाली अहंकार आदि के कारण कमियों (जैसे वशतावश विनम्रता का प्रदर्शन करना आदि) को पूर्णतः दूर करने तथा उन कमियों के पुनः उत्पन्न न होने के लिए ऐसे विशेष जनों की सेवा का भाव रखना चाहिए, जिनमें सेवा-भाव स्वाभाविक रूप से विद्यमान हो और जिनमें अन्य उपायों को अपनाने की योग्यता न हो।
अडियेन् केशव रामानुज दास
आधार – https://granthams.koyil.org/2021/09/11/srivachana-bhushanam-suthram-218-english/
संगृहीत- https://granthams.koyil.org/
प्रमेय (लक्ष्य) – https://koyil.org
प्रमाण (शास्त्र) – https://granthams.koyil.org
प्रमाता (आचार्य) – https://acharyas.koyil.org
श्रीवैष्णव शिक्षा/बालकों का पोर्टल – https://pillai.koyil.org