श्रीवचन भूषण – सूत्रं १४६

श्री: श्रीमते शठकोपाय नमः श्रीमते रामानुजाय नमः श्रीमद्वरवरमुनये नमः श्री वानाचल महामुनये नम:

पूरी श्रृंखला

<< पूर्व

अवतारिका

इससे पूर्व श्रीपिळ्ळै लोकाचार्य स्वामीजी ने कृपापूर्वक समझाया था कि जब चेतन द्वारा की गई प्रपत्ती भगवान जो कि शरण हैं, उनके दिव्य हृदय के साथ संरेखित नहीं होती है, तो उसे अपराध माना जाएगा; आगे, यह दर्शाने के लिए कि जब हम चेतन के पूर्व कार्यों को देखते हैं तो यह प्रपत्ती अपराध मानी जाएगी, श्रीपिळ्ळै लोकाचार्य स्वामीजी भाष्यकार (श्री रामानुज स्वामीजी) के आचरण [गद्य पाठ करते समय] पर प्रकाश डालते हैं।

सूत्रं १४६

सर्वापराधङ्गळुक्कुम्‌ प्रायश्चित्तमान प्रपत्तितानुम् अपराध कोटियिलेयाय् क्षामणम् पण्ण वेण्डुम्बडि निल्ला निन्ऱादिऱे।    

सरल अनुवाद

प्रपत्ती जो सभी अपराधों के लिए प्रायश्चित है, वह स्वयं एक अपराध था और श्रीरामानुज स्वामीजी को उसके लिए प्रायश्चित करना पड़ा।

व्याख्या

सर्वापराधङ्गळुक्कुम्‌ …

अर्थात् – जैसा कि अहिर्बुध्न्य संहिता ३६.३८ में कहा गया है “अहमस्मि अपराधानाम्‌‍ आलयः” (मैं सभी अपराधों का धाम हूँ), जैसे ही सभी अपराधों का धाम चेतन प्रपत्ती करती है, सर्वेश्वर का दिव्य हृदय उस पर उल्लासित हो जाता है जैसा कि श्रीभगवद्गीता १८.६६ में कहा गया है “सर्व पापेभ्यो मोक्षयिष्यामि” (मैं तुम्हें तुम्हारे सभी पापों से मुक्त करता हूँ), यह प्रपत्ति सभी अपराधों के प्रायश्चित के रूप में रहती है; जब भाष्यकार ने दयापूर्वक ऐसी प्रपत्ती की, जैसा कि शरणागति गद्यम चूर्णिकै ५ में कहा गया है “त्वत्‌ पादारविन्द युगळं शरणमहं प्रपद्ये”  (मैं आपके दिव्य चरण कमलों की जोड़ी में शरणागत हूँ), जब उन्होंने अपने पिछले कार्यों के विषय में विचार किया तो उन्हें लगा कि उनकी प्रपत्ती स्वयं एक अपराध है और इसलिए उन्होंने चूर्णिकै ७ में “त्वमेव माता च …” (आप मेरी माँ हैं …) का पाठ करना प्रारम्भ किया, उस सम्बन्ध की पहचान करते हुए जो भगवान को उन अपराधों को सहन करने और क्षमा करने के लिए प्रेरित करेगा और चूर्णिकै ९ में “तस्मात् प्रणाम्य …” (इसलिए, मैं प्रणाम कर रहा हूँ) का पाठ किया, “कृपया मुझे आपकी दिव्य उपस्थिति में खड़े होने और निर्लज्ज से प्रपत्ती करने का अपराध करने के लिए क्षमा करें” और क्षमा की याचना की; इसलिए इस प्रकार से भी यह प्रपत्ती एक अपराध के रूप में मानी जाएगी। यद्यपि मैं अब तुम्हारे प्रति अनुकूल व्यवहार कर रहा हूँ, तथापि निरंतर अपराध करते रहने के पश्चात भी, यदि हम ईश्वर के दिव्य हृदय को देखें, जहाँ उन्हें श्रीरामायण अयोध्या काण्ड २१.६ में कहा गया है, “रिपूणामपि वत्सलः” (जो शत्रुओं के प्रति भी प्रेमपूर्ण है) और श्रीरामायण युद्ध काण्ड १८.१९ में “यदिवा रावणस्वयम्‌” (यदि वह स्वयं रावण भी हो, तो उसे ले आओ), तो भगवान द्वारा ऐसी चेतन को स्वीकार करने में कोई आश्चर्य नहीं है। यद्यपि वे इस प्रकार रहते हैं, किन्तु जब एक चेतन को अपने पूर्व कर्मों का बोध होता है तो उसे इस प्रपत्ती को भी अपराध मानकर क्षमा याचना करनी चाहिए।

अडियेन् केशव रामानुज दास

आधार: https://granthams.koyil.org/2021/06/30/srivachana-bhushanam-suthram-146-english/

संगृहीत- https://granthams.koyil.org/

प्रमेय (लक्ष्य) – https://koyil.org
प्रमाण (शास्त्र) – https://granthams.koyil.org
प्रमाता (आचार्य) – https://acharyas.koyil.org
श्रीवैष्णव शिक्षा/बालकों का पोर्टल – http://pillai.koyil.org

Leave a Comment