श्री: श्रीमते शठकोपाय नमः श्रीमते रामानुजाय नमः श्रीमद्वरवरमुनये नमः श्री वानाचल महामुनये नम:
अवतारिका
जब पूछा गया कि “यदि कोई भागवतों के प्रति शत्रुता रखता है तो वह अपना वास्तविक स्वरूप खो देगा; ऐसे में, यह कैसे संभव है कि जो लोग भागवतों के प्रति शत्रुता रखते हैं, उनका नाम और स्वरूप अभी भी आत्मा के वास्तविक स्वरूप से जुड़कर है?” तो श्रीपिळ्ळै लोकाचार्य स्वामीजी इसकी कृपापूर्वक व्याख्या करते हैं।
सूत्रं – १९०
नाम रूपङ्गळै उडैयराय भागवत विरोधम् पण्णिप् पोरुमवर्गळ् दग्दपटम्पोले।
सरल अनुवाद
जो लोग वैष्णव नाम और स्वरूप के होते हुए भी भागवतों के प्रति शत्रुता रखते हैं वे जले हुए वस्त्र के समान हैं।
व्याख्या
नाम रूपङ्गळै …
अर्थात् – दास्य नाम (व्यक्ति के दास होने का संकेत देनेवाला नाम) और उससे मेल खाने वाला रूप-रंग, जो श्रीवैष्णव धर्म के प्रतीक हैं, इनका धारण करते हुए भी हृदय में करुणा/प्रेम न होना; जो लोग अहंकार आदि से बंधकर भागवतों के प्रति शत्रुता प्रदर्शित करते हैं वे उस वस्त्र के समान हैं जो अंदर से पूर्णतः जलकर राख हो गया हो लेकिन बाहर से उत्तम स्थिति में दिखाई देता हो।
अडियेन् केशव रामानुज दास
आधार – https://granthams.koyil.org/2021/08/13/srivachana-bhushanam-suthram-190-english/
संगृहीत- https://granthams.koyil.org/
प्रमेय (लक्ष्य) – https://koyil.org
प्रमाण (शास्त्र) – https://granthams.koyil.org
प्रमाता (आचार्य) – https://acharyas.koyil.org
श्रीवैष्णव शिक्षा/बालकों का पोर्टल – http://pillai.koyil.org