श्रीः। श्रीमते शठकोपाय नमः। श्रीमते रामानुजाय नमः। श्रीमद्वरवरमुनये नमः।
११. कुरुगैप् पिरान्
‘पिरान्’ का अर्थ है – महान उपकारी, परम हितकारी। ‘कुरुगै’ (कुरुगूर्/कुरुगापुरी) श्रीशठकोप मुनि (नम्माऴ्वार्) का दिव्य अवतार-स्थान का तमिऴ् नाम है।
इस क्षेत्र पर कुरुगन् नामक एक राजा का शासन था। उनके नाम से ही यह स्थान कुरुगापुरी (कुरुगूर्) कहलाया। दूसरा कथन है, जब चतुर्मुख ब्रह्माजी ने भगवान श्रीमन्नारायण के प्रति कठोर तप किया, तब भगवान् ने उन्हें आदेश दिया – “कैन्कर्यं कुरु” अर्थात् “मेरी सेवा करो।” यहाँ मेरी सेवा करो।
‘कुरु’ (करो) इस दिव्य आज्ञा के कारण यह क्षेत्र कुरुगापुरी नाम से विख्यात हुआ। अतः आऴ्वार् ‘कुरुगैप् पिरान्’, अर्थात् कुरुगापुरी के परम उपकारी कहलाते हैं।
इस प्रकार, एक अर्थ है – कुरुगापुरी में जन्मे परोपकारी। इस नाम का एक और अर्थ है कि वे स्वयं कुरुगापुरी क्षेत्र के लिए परोपकारी हैं।
आज जब भी हम ‘कुरुगूर’ का नाम सुनता हैं, तो हाथ जोड़कर अंजलि अर्पित करते हैं। आऴ्वार् ने हमारे हेतु इतने सारे उपकार किए हैं, इसलिए हम उनके अवतार स्थल को अंजलि अर्पित करते हैं। अतः उन्होंने अपने जन्मस्थान, कुरुगापुरी, के लिए महान प्रसिद्धि प्राप्त करवाई है।
इसी कारण वे ‘कुरुगैप् पिरान्’ इस दिव्य नाम से पूजित हैं।
१२. ज्ञानत्तमिऴुक्कु अरसु
‘अरसु’ का अर्थ है – राजा। ‘ज्ञानत्तमिऴुक्कु’ का तात्पर्य उस दिव्य तमिऴ् वाङ्मय से है।
सच्चा ज्ञान वही है जो वेदों से प्राप्त होता है।
श्री शठकोप सूरी ने वेदों के सार को अत्यन्त मधुर तमिऴ् भाषा में चार दिव्य प्रबन्धों के रूप में प्रकट किया – तिरुविरुत्तम् (ऋग्वेद का सार), तिरुवासिरियम् (यजुर्वेद का सार), पेरिय तिरुवन्दादि (अथर्ववेद का सार) और तिरुवाय्मोऴि (सामवेद का सार)।
(अनुवादक टिप्पणी – इसी कारण इन दिव्य प्रबन्धों को ‘द्राविड वेद’ अथवा ‘तमिल वेद’ कहा जाता है।)
इन ग्रन्थों के माध्यम से श्री शठकोप सूरी ने वेदों के सच्चे ज्ञान को प्रकाशित किया। अतः वे ज्ञान तमिऴ् के सम्राट हैं। अर्थात् वे ही हैं जो, दिव्य वाङ्मय (दिव्य प्रबंधम्) के प्रवर्तक, संरक्षक, जो उनके द्वारा तमिऴ् भाषा में प्रकाशित किया गया।
अडियेन् श्यामसुंदर रामानुज दास
संगृहीत- https://granthams.koyil.org/
प्रमेय (लक्ष्य) – https://koyil.org
प्रमाण (शास्त्र) – https://granthams.koyil.org
प्रमाता (आचार्य) – https://acharyas.koyil.org
श्रीवैष्णव शिक्षा/बालकों का पोर्टल – https://pillai.koyil.org