श्री: श्रीमते शठकोपाय नमः श्रीमते रामानुजाय नमः श्रीमद्वरवरमुनये नमः श्री वानाचल महामुनये नम:
<< पूर्व
अवतारिका
श्री पिळ्ळै लोकाचार्य स्वामीजी कृपापूर्वक यह समझा रहे हैं कि भगवान के वचनों के माध्यम से जो आभूषण सुंदरता बढ़ाने के लिए पहना जाता है, वही आभूषण आनंद के समय बाधा बन जाता है।
सूत्रं – १६२
हारोपि
सरल अनुवाद
“हारोपि ” (एक हार (कन्ठ माल) भी)
व्याख्या
जैसा कि “हारोपि नार्पितः कन्ठे स्पर्शसम्रोध भीरुणा । आवयोरन्तरे जाताः पर्वतास सरितो द्रुमा: ||” (सीता पिराट्टी (अम्माजी) ने कन्ठ में मोतियों का हार भी नहीं पहना था क्योंकि उन्हें भय था कि यह हमारे आलिंगन में बाधा बनेगा; ऐसे अंतरंग युगल, हमारे अंतर पर्वत, नदियाँ और वृक्ष उपस्थित हैं) में कहा गया है भगवान ने कहा कि उनके संयोग के समय, पिराट्टी ने इस भय से कि यह उनके परस्पर शारीरिक संपर्क में बाधा बन जाएगा, अपने दिव्य कन्ठ को मोतियों के हार से भी नहीं सजाया।
यहाँ भीरुणा (जो पुल्लिंग में है) में लिंग का परिवर्तन आर्षं (आर्ष प्रयोग) (ऋषियों द्वारा मान्य वैदिक भाषा/व्याकरण पर आधारित) है – इसलिए यह स्वीकार्य है। वैकल्पिक रूप से, यह मानते हुए कि यहाँ मुख्य उद्देश्य यह बताना है कि आभूषण, जो अलंकार के लिए धारण किया जाता है वहीं आलिंगन के समय बाधा बन जाता है, लिंग के अनुसार, भय को भगवान (श्री राम) से जोड़ा जा सकता है –अर्थात्, यह कहा जा सकता है कि भगवान को हार की उपस्थिति से डर था और इसलिए उन्होंने इसे नहीं पहना।
अडियेन् केशव रामानुज दास
आधार: https://granthams.koyil.org/2021/07/16/srivachana-bhushanam-suthram-162-english/
संगृहीत- https://granthams.koyil.org/
प्रमेय (लक्ष्य) – https://koyil.org
प्रमाण (शास्त्र) – https://granthams.koyil.org
प्रमाता (आचार्य) – https://acharyas.koyil.org
श्रीवैष्णव शिक्षा/बालकों का पोर्टल – http://pillai.koyil.org