श्रीवचन भूषण – सूत्रं १६७

श्री: श्रीमते शठकोपाय नमः श्रीमते रामानुजाय नमः श्रीमद्वरवरमुनये नमः श्री वानाचल महामुनये नम:

पूरी श्रृंखला

<< पूर्व

अवतारिका

जब पूछा गया, “इस प्रकार, जैसे कोई अपने प्रिय व्यक्ति के मैला/श्वेत को चाहता है, उसी प्रकार ईश्वर उस शरीर से प्रीति रखते हैं जिसे आत्म-साक्षात्कार प्राप्त व्यक्ति त्याग देता है, जैसा कि तिरुविरुत्तम् १ में कहा गया है अऴुक्कुडम्बु’  (मैला शरीर); क्या हमने इसे कहीं देखा है?” श्रीपिळ्ळै लोकाचार्य स्वामीजी ने कृपापूर्वक उत्तर दिया।

सूत्रं – १६७

वन्जक कळ्वन्‌- मङ्गवॊट्टु”

सरल अनुवाद

श्रीसहस्रगीति १०.७.१ से १०.७.१०  “वञ्जक कळ्वन्‌- मङ्गवॊट्टु” (हे नटखट चोर – तुम्हें इसे नष्ट होने देने के लिए सहमत होना चाहिए)।

व्याख्या

वञ्जक कळ्वन्‌

यह श्रीसहस्रगीति १०.७.१ वञ्जक कळ्वन्‌” से प्रारम्भ होकर श्रीसहस्रगीति १०.७.१० मङ्गवॊट्टु पर समाप्त होता है – आऴ्वार् ने देखा कि किस प्रकार भगवान आऴ्वार् के दिव्य शरीर का बड़े प्रेम से आनंद ले रहे थे और इतना ही नहीं, तीव्र इच्छा के कारण वे आऴ्वार् को उनके इस दिव्य शरीर सहित तिरुनाडु (परमपद) ले जाने के इच्छुक थे। आऴ्वार् ने उनसे कहा, “हे उपकारक! यह संभव नहीं है” और बलपूर्वक भगवान को इस शरीर की कमियों की अनुभूति कराई और उनके चरणों में हाथ रखकर कहा, “तुम्हें इसे नष्ट करने के लिए सहमत होना चाहिए” और दयापूर्वक समझाया कि किस प्रकार आऴ्वार् ने बलपूर्वक उन्हें इस शरीर से मुक्त किया।

अडियेन् केशव रामानुज दास

आधार – https://granthams.koyil.org/2021/07/21/srivachana-bhushanam-suthram-167-english/

संगृहीत- https://granthams.koyil.org/

प्रमेय (लक्ष्य) – https://koyil.org
प्रमाण (शास्त्र) – https://granthams.koyil.org
प्रमाता (आचार्य) – https://acharyas.koyil.org
श्रीवैष्णव शिक्षा/बालकों का पोर्टल – http://pillai.koyil.org

Leave a Comment