श्री: श्रीमते शठकोपाय नमः श्रीमते रामानुजाय नमः श्रीमद्वरवरमुनये नमः श्री वानाचल महामुनये नम:
अवतारिका
श्रीपिळ्ळै लोकाचार्य स्वामीजी भगवान की परम अवस्था की खोज कर रहे हैं, जिसमें दिव्य धामों के प्रति कम आसक्ति होती है।
सूत्रं – १७३
“इळङ्गोयिल् कैविडेल्” ऎन्ऱु इवन् प्रार्थिक्क वेण्डुम्बडिया इरुक्कुम् ।
सरल अनुवाद
जैसा कि इरण्डाम् तिरुवन्दादि ५४ में कहा गया है, “इळङ्गोयिल् कैविडेल्”, भक्त को भगवान से प्रार्थना करनी होगी कि वह दिव्य निवासों के प्रति अपने लगाव को न छोड़े।
व्याख्या
इळङ्गोयिल् …
अर्थात्, श्री भूतत्तार् ने देखा कि भगवान, जो पहले आऴ्वार् को पाने के लिए दिव्यदेशों की कामना करते थे, उनके हृदय में प्रवेश करने के पश्चात उनकी वह कामना समाप्त हो गई और वे आऴ्वार् के दिव्य हृदय के प्रति अत्यधिक सजग हो गए। इसलिए उन्हें अनावश्यक रूप से संदेह होने लगा कि भगवान उन दिव्यदेशों को त्याग देंगे; उन्होंने भगवान से प्रार्थना की, “आप तिरुप्पाऱ्-कडल् जो बालालयम् (अस्थाई मंदिर) के समान है (जो मंदिर के जीर्णोद्धार के समय स्थापित किया जानेवाला छोटा मंदिर है), जिसने मेरे हृदय को प्राप्त करने में आपकी सहायता की, उसे न त्यागें।” अतः दिव्यदेशों के प्रति उनकी आसक्ति कम हो गई और भक्त ने उनसे प्रार्थना की कि वे उस आसक्ति को पुनः प्राप्त कर लें।
अडियेन् केशव रामानुज दास
आधार – https://granthams.koyil.org/2021/07/27/srivachana-bhushanam-suthram-173-english/
संगृहीत- https://granthams.koyil.org/
प्रमेय (लक्ष्य) – https://koyil.org
प्रमाण (शास्त्र) – https://granthams.koyil.org
प्रमाता (आचार्य) – https://acharyas.koyil.org
श्रीवैष्णव शिक्षा/बालकों का पोर्टल – http://pillai.koyil.org