श्री: श्रीमते शठकोपाय नमः श्रीमते रामानुजाय नमः श्रीमद्वरवरमुनये नमः श्री वानाचल महामुनये नम:
अवतारिका
इसके पश्चात, श्री पिळ्ळै लोकाचार्य स्वामीजी इस अहंकार की क्रूर प्रकृति के प्रमाण (शास्त्रीय प्रमाण) प्रस्तुत कर रहे हैं।
सूत्रं – १८२
“न काम कलुशम् चित्तम्”, “न हि मे जीवितेनार्त्त”, “न देहं”, “एम्मा वीट्टुत् तिरमुम्”
सरल अनुवाद
जितन्ता स्तोत्रम् “न काम कलुशम् चित्तम्” (मेरा मन जो आप पर केंद्रित है, श्रीवैकुंठम की इच्छा से परेशान नहीं होता है), श्री रामायणम सुंदर काण्ड “न हि मे जीवितेनार्त्त” (मेरे लिए मेरे जीवन का कोई उपयोग नहीं है), स्तोत्र रत्नम् ५७ “न देहं”, (मुझे मेरा शरीर नहीं चाहिए…), श्रीसहस्रगीति २.९.१ “एम्मा वीट्टुत् तिरमुम्” (मैं परमपद के महान लाभ की इच्छा नहीं करूंगा) ।
व्याख्या
इसमें, सर्वप्रथम श्री पिळ्ळै लोकाचार्य स्वामीजी कृपापूर्वक ऋग्वेद के एक भाग जितन्ता स्तोत्रम् के शब्दों को उजागर कर रहे हैं: “न काम कलुशम् चित्तम् मम ते पादयो स्थितम् । कामये वैष्णवत्वन्तु सर्व जन्मसु केवलम् । ||“। इसका अर्थ है – मेरा हृदय, जो आपके दिव्य चरण कमलों में स्थिर है जो स्वाभाविक स्वामी हैं और अंततः आनंदमय हैं, श्रीवैकुंठम् आदि को सच्चा लक्ष्य मानकर भ्रमित नहीं होता बल्कि प्रत्येक जन्म में आपके आनंद की सेवा करने की इच्छा रखता है। केवलम् शब्द से स्वयं के लिए आनंद की भावना का पहलू समाप्त हो जाता है; तु शब्द अनन्यता को इंगित करता है। इसके साथ ही यह भी कहा गया है कि मोक्ष तक जो कुछ भी आत्म-इच्छा से प्राप्त होता है, वह अहंकार से उत्पन्न होता है, इसलिए इनसे बचना चाहिए।
इसके पश्चात, श्री पिळ्ळै लोकाचार्य स्वामीजी कृपापूर्वक अम्माजी के शब्दों को उजागर करते हैं: श्री रामायणम सुंदर काण्ड “न हि मे जीवितेनार्त्तो नैवार्तैर् न च भूषणै: वसन्त्या राक्षसी मध्ये विनारामम् महारतम् ।“ इसका अर्थ है – मेरे लिए जो महारथ (महान सारथी) पेरुमाल (श्री राम) से विमुख होकर राक्षसों के मध्य रहता हैं, मेरे जीवन, धन, आभूषणों का कोई उपयोग नहीं है। इसके साथ ही यह भी कहा गया है कि जब जीवन आदि भगवान के उद्देश्य के बजाय स्वयं के लिए मौजूद हों, तो अहंकार से प्रेरित होकर उनका त्याग कर देना चाहिए।
इसके पश्चात, श्री पिळ्ळै लोकाचार्य स्वामीजी कृपापूर्वक परमाचार्य आळवंदार के शब्दों को उजागर कर रहे हैं। स्तोत्र रत्नम् ५७ “न देहं न प्राणान्न च सुखमशेषाभिलशितम् न चात्मानम् नान्यत् किमपि तव शेषत्वविभवात्। बहिर्भूतम् नाथ! क्शणमपि सहे यातु शतधाविनाशम् तत्सत्यम् मधुमथन! विग्यापनम् इदम् ||“। इसका अर्थ है, हे मेरे योग्य स्वामी! जब यह आपकी सेवा के धन से बाहर हो – मैं अपने शरीर को सहन नहीं करूँगा; मैं इस शरीर को धारण करने वाली प्राण वायु को सहन नहीं करूँगा; मैं उन सुखों को सहन नहीं करूँगा जो सभी को वांछित हैं; मैं बच्चों, पत्नी आदि को सहन नहीं करूँगा; मैं उस आत्मा को सहन नहीं करूँगा जो इन सभी का आनंद लेती है; इन सभी का नाश हो जाए; यह एक सच्ची प्रार्थना है; यदि ऐसा नहीं है, तो मैं उस मधु के समान कष्ट भोगूँगा जिसने तुम्हारे प्रति असत्य किया था। इसके साथ ही यह भी कहा गया है कि जो कुछ भी भगवान की सेवा से बाहर है, उसका त्याग कर देना चाहिए क्योंकि वह अहंकार से ग्रसित है।
इसके पश्चात, श्री पिळ्ळै लोकाचार्य स्वामीजी कृपापूर्वक श्रीशठकोप स्वामीजी के शब्दों को उजागर करते हैं, जो भगवान द्वारा परिपक्व भक्ति से प्रदत्त आळवारों में श्रेष्ठ हैं। श्रीसहस्रगीति २.९.१ “एम्मा वीट्टुत् तिरमुम्”। अर्थात् – भगवान ने कहा, “हे आळवार! मुक्ति स्वीकार करो”; आळवार उत्तर देते हैं, “यद्यपि वह मोक्ष अत्यंत विशिष्ट हो, यदि वह मेरी प्रसन्नता के लिए दिया जाए, तो मैं उसके प्रति विचार भी नहीं करूँगा”। इसके साथ ही यह भी कहा गया है कि क्योंकि स्वार्थ से प्राप्त मोक्ष भी अहंकार से बंधा होता है, इसलिए सांसारिक धन की तरह ही इसका भी त्याग करना चाहिए।
अडियेन् केशव रामानुज दास
आधार – https://granthams.koyil.org/2021/08/05/srivachana-bhushanam-suthram-182-english/
संगृहीत- https://granthams.koyil.org/
प्रमेय (लक्ष्य) – https://koyil.org
प्रमाण (शास्त्र) – https://granthams.koyil.org
प्रमाता (आचार्य) – https://acharyas.koyil.org
श्रीवैष्णव शिक्षा/बालकों का पोर्टल – http://pillai.koyil.org