श्री: श्रीमते शठकोपाय नमः श्रीमते रामानुजाय नमः श्रीमद्वरवरमुनये नमः श्रीवानाचल महामुनये नम:
<< पूर्व
अवतारिका
इस (तीसरे) प्रकरणम् (भाग) के प्रारंभ में, यद्यपि उपेयाधिकारम् (कैंकर्य के लिए योग्यता) की व्याख्या की गई थी, वह केवल संदर्भानुसार थी; अब इस प्रकरणम के शेष भाग में, इसकी विस्तृत व्याख्या की गई है और इस प्रकार द्वय महामंत्र के उत्तर भाग (दूसरा भाग) की व्याख्या की गई है।
ऐसा करते हुए, श्रीपिळ्ळै लोकाचार्य स्वामीजी “नमः” शब्द का अर्थ उसी प्रकार समझा रहे हैं जिसे श्री भाष्यकार (रामानुजाचार्य) ने गद्यत्रय में द्वय महामंत्रम् के उत्तर भाग के अर्थ की व्याख्या करते हुए समझाया था।
इसमें, क्योंकि यह “नमः” प्राप्य विरोधि (लक्ष्य में आने वाली बाधाओं) के निवारण को प्रकट करता है, इसलिए अपने दिव्य हृदय में हमारे लक्ष्य में आने वाली बाधाओं को दिखाने की इच्छा से, वे सर्वप्रथम उनमें से एक की पहचान करते हैं।
सूत्रं – १६०
तनक्कुत् तान् तेडुम् नन्मै तीमैयोपादि विलक्काय् इरुक्कुम्।
सरल अनुवाद
जब कोई व्यक्ति स्वयं के प्रयासों से अपने लिए अच्छाई को ढूँढ़ता है, तो उससे उसी प्रकार विमुख होना चाहिए जैसे बुरे विषयों से विमुख हुआ जाता है।
व्याख्या
तनक्कुत् तान्…
इससे पहले, सूत्रं १४५ “श्री भरताऴ्वानुक्कु नन्मैताने तीमैयाय्त्तु” में, “जब स्वयं द्वारा की गई प्रपत्ती शरण्य (आश्रय) भगवान के हृदय [विचार] से नहीं मिलती तो उसका परिणाम विपत्ति होता है”, श्रीपिळ्ळै लोकाचार्य स्वामीजी ने उपाय (साधनों का अनुसरण) की अवस्था में इस विषय पर कृपापूर्वक बात की थी; अब, इस संदर्भ में, वे उपेय (लक्ष्य की प्राप्ति) के संदर्भ में उसी विषय पर कृपापूर्वक बात कर रहे हैं – यही पिछले खंड और वर्तमान सूत्रं के बीच सम्बन्ध है।
अर्थात् – परम प्रेम के कारण आनंद की अवस्था में, जैसा कि श्रीसहस्रगीति ९.६.९ में कहा गया है, “आर् उयिर् पट्टदु ऎनदुयिर् पट्टदु” (क्या नित्यसुरियों को वह आनंद प्राप्त हुआ जो मुझे हुआ? [नहीं]), जब स्वयं भगवान आत्मा के साथ अत्यंत अंतरंग रूप से संलग्न होते हैं, यदि आत्मा अपने आप को बहुत नीचा समझते हुए यह सोचे कि “क्या मैं सेवक नहीं हूँ? क्या मुझे अपनी दासता की रक्षा नहीं करनी चाहिए?” और ऐसे अनुभव से विमुख होकर दासता के गुण की रक्षा करने का प्रयास करे, तो ऐसा करना उतना ही बुरा होगा जितना कि पहले “स्वतन्त्रोहम्” (मैं स्वतंत्र हूँ) में कहे गए अनुसार भगवान के आनंद को रोककर बुरा बनना।
तीमै…
इसका तात्पर्य अकृत्य करण आदि से भी हो सकता है (शास्त्र में वर्जित कार्यों को करना)। अर्थात, भगवान को भोग-विलास से वंचित करना शास्त्र में वर्जित कार्यों में संलग्न होने के समान है।
अडियेन् केशव रामानुज दास
आधार – https://granthams.koyil.org/2021/07/14/srivachana-bhushanam-suthram-160-english/
प्रमेय (लक्ष्य) – https://koyil.org
प्रमाण (शास्त्र) – https://granthams.koyil.org
प्रमाता (आचार्य) – https://acharyas.koyil.org
श्रीवैष्णव शिक्षा/बालकों का पोर्टल – https://pillai.koyil.org