श्री: श्रीमते शठकोपाय नमः श्रीमते रामानुजाय नमः श्रीमद्वरवरमुनये नमः श्री वानाचल महामुनये नम:
अवतारिका
इतना ही नहीं, इसका एक और लाभ भी है। (पुरुषकार)
सूत्रं – १५५
अनित्यमान इरुवर् पारतन्त्र्यमुम् कुलैवदुम् अत्ताले.
सरल अनुवाद
ऐसे पुरुषकार द्वारा दोनों की अस्थायी पारतन्त्र्यम् (अवलंबित होना) भी नष्ट हो जाएगी।
व्याख्या
अनित्यमान …
अनित्यमान पारतन्त्र्यमुम् ….
यह कर्म पारतंत्र्य है – कर्म (पुण्य/पाप) पर अवलंबित होना। चेतन के लिए कर्म पारतंत्र्य – पुण्य और पाप कर्म, जिन्हें अनिवार्य रूप से भोगना होता है, संसार में बँधे रहकर। ईश्वर के लिए कर्म पारतंत्र्य – उसके कर्म के आधार पर मुख्य रूप से चेतन का संचालन करना, यह सोचकर कि “यदि उसे अपने कर्मों का फल भोगना ही है तो हम क्या कर सकते हैं”। चूँकि यह तब तक चलता रहता है जब तक कि ऐसा न हो जाए जैसा कि श्रीभगवद्गीता १८.६६ में कहा गया है “सर्वपापेभ्यो मोक्षयिष्यामि” (मैं तुम्हें सभी पापों से मुक्त करता हूँ), इसे अस्थायी माना जाता है। पुरुषकार की उपस्थिति से ये दोनों नष्ट हो जाते हैं – जब चेतन अम्माजी के पास आता है, तो वे भगवान को सुधारती हैं [चेतन को स्वीकार करने के लिए], और जब भगवान उनके पास आते हैं तो वे चेतन को सुधारती हैं [भगवान को स्वीकार करने के लिए]; चूँकि वे उन्हें रक्ष्य (जिसकी रक्षा करना है) और रक्षक (जो रक्षा देता है) की भावना के साथ एकीकृत करती हैं, वे चेतन और भगवान दोनों के कर्म पारतंत्र्य को नष्ट कर देती हैं।
अडियेन् केशव रामानुज दास
आधार: https://granthams.koyil.org/2021/07/09/srivachana-bhushanam-suthram-155-english/
संगृहीत- https://granthams.koyil.org/
प्रमेय (लक्ष्य) – https://koyil.org
प्रमाण (शास्त्र) – https://granthams.koyil.org
प्रमाता (आचार्य) – https://acharyas.koyil.org
श्रीवैष्णव शिक्षा/बालकों का पोर्टल – http://pillai.koyil.org