श्री: श्रीमते शठकोपाय नमः श्रीमते रामानुजाय नमः श्रीमद्वरवरमुनये नमः श्री वानाचल महामुनये नम:
अवतारिका
श्रीपिळ्ळै लोकाचार्य स्वामीजी बताते हैं कि उन्होंने पहिले किस बात को “स्वरूप” के रूप में सुनिश्चित किया था।
सूत्रं – १५४
औपाधिकमुमाय् नित्यमुमान पारतन्त्र्यम् इरुवर्क्कुम् उण्डिऱॆ।
सरल अनुवाद
दोनों की [श्रीजी के प्रति] आकस्मिक और स्वाभाविक निर्भरता है।
व्याख्या
औपाधिकमुमाय् …
अर्थात् – चेतन के लिए श्रीजी के प्रति निर्भरता आकस्मिक है क्योंकि यह इस बात पर आधारित है कि श्रीजी भगवान की स्वामित्व में हैं, और यह स्वाभाविक है, भगवान के प्रति स्वाभाविक निर्भरता के समान क्योंकि भगवान के साथ उनका सम्बन्ध शाश्वत है; ईश्वर के लिए श्रीजी के प्रति निर्भरता आकस्मिक है क्योंकि यह इस बात पर आधारित है कि श्रीजी भगवान की भक्त हैं, और यह स्वाभाविक है क्योंकि यह निर्भरता शाश्वत है।“इरुवर्क्कुम् उण्डु” (दोनों के लिए उपस्थित) कहने के स्थान पर, श्रीपिळ्ळै लोकाचार्य स्वामीजी ने कहा “इरुवर्क्कुम् उण्डिऱॆ” (यह भली-भाँति ज्ञात है कि यह दोनों के लिए उपस्थित है), ताकि हमें इस सिद्धांत के लिए प्रमाण (शास्त्रों में प्रमाण) की लोकप्रियता को समझाया जा सके।
अडियेन् केशव रामानुज दास
आधार: https://granthams.koyil.org/2021/07/08/srivachana-bhushanam-suthram-154-english/
संगृहीत- https://granthams.koyil.org/
प्रमेय (लक्ष्य) – https://koyil.org
प्रमाण (शास्त्र) – https://granthams.koyil.org
प्रमाता (आचार्य) – https://acharyas.koyil.org
श्रीवैष्णव शिक्षा/बालकों का पोर्टल – http://pillai.koyil.org